कृषि सूचना पोर्टल
‹
Gram Mitra कृषि एवं किसान कल्याण सूचना सेवा
🌾
पोषण एवं उर्वरक

पोषण एवं उर्वरक

चना पोषण एवं उर्वरक | Rabi POP Zone 1-B
🌾 Rabi POP Zone 1-B • चना

चना पोषण एवं उर्वरक

चना की अच्छी पैदावार के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता, उर्वरक की मात्रा तथा जिंक की कमी होने पर अपनाये जाने वाले उपाय।

नत्रजन फॉस्फोरस वर्मीकम्पोस्ट जिंक
RABI POP ZONE 1-B

चना में पोषण एवं उर्वरक प्रबंधन

सिंचित एवं बारानी क्षेत्रों में चना फसल के लिए उर्वरक प्रबंधन तथा जिंक की कमी के सुधार की जानकारी।

🌱

खाद व उर्वरक

चना में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए अनुशंसित मात्रा

Rabi POP Zone 1-B

चना में खाद एवं उर्वरक प्रबंधन

सिंचित और बारानी क्षेत्रों के लिए

N

सिंचित क्षेत्रों में नत्रजन एवं फॉस्फोरस

चना की सिंचित क्षेत्रों में अच्छी पैदावार के लिये नत्रजन 5 किग्रा. तथा फॉस्फोरस 10 किग्रा. प्रति बीघा की दर से बीज बोने से पहले ड्रिल करें।

🌾

बारानी क्षेत्रों में उर्वरक

बारानी क्षेत्रों में उपरोक्त उर्वरक की आधी मात्रा बुवाई से पहले ड्रिल करें।

वर्मीकम्पोस्ट: सिफारिश किये गये उर्वरकों की आधी मात्रा के साथ वर्मीकम्पोस्ट 5 क्विंटल प्रति बीघा देने से बिना पैदावार घटाये उर्वरकों की आधी मात्रा बचायी जा सकती है तथा मृदा उर्वरता पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ता है।
💧

एन.पी.के. घोल का छिड़काव

बारानी क्षेत्रों में एन.पी.के. विलयन (19:19:19) के 1 प्रतिशत घोल का फूल आने की अवस्था पर छिड़काव करने से चने की उपज में वृद्धि होती है।

P

फॉस्फोरस की पूर्ति

चने में फॉस्फोरस सिंगल सुपर फॉस्फेट उर्वरक द्वारा देना लाभदायक पाया गया है। यदि फॉस्फोरस डी.ए.पी. उर्वरक से देना है तो सल्फर की पूर्ति के लिये जिप्सम 220 किग्रा. प्रति हेक्टेयर भी प्रयोग में लें।

🧪

जिंक का पर्णीय छिड़काव

मृदा परीक्षण एवं जिंक की कमी के आधार पर

जिंक की कमी की पहचान एवं उपचार

जिंक की उपलब्ध मात्रा कम होने पर अपनाये जाने वाले उपाय

मृदा परीक्षण के आधार पर

जिन खेतों में जिंक का न्यूनतम स्तर 0.60 पी.पी.एम. से कम पाया जाये तो वहां बुवाई से पूर्व जिंक का प्रयोग करें।

जिंक सल्फेट हेप्टाहाइड्रेट

21 प्रतिशत जिंक सल्फेट हेप्टाहाइड्रेट 6 किग्रा. प्रति बीघा की दर से प्रयोग करें।

जिंक मोनोहाइड्रेट

33 प्रतिशत जिंक मोनोहाइड्रेट 3.5 किग्रा. प्रति बीघा की दर से प्रयोग करें।

मध्यम स्तर की उपलब्धता

0.60 से 1.20 पी.पी.एम. पर जिंक सल्फेट हेप्टाहाइड्रेट 3 किग्रा. प्रति बीघा अथवा जिंक मोनोहाइड्रेट 1.75 किग्रा. प्रति बीघा की दर से भूमि में मिला दें।

जिंक की कमी के लक्षण

मृदा में जिंक की कमी होने पर या खड़ी फसल में जिंक की कमी के लक्षण प्रकट होने पर पर्णीय छिड़काव करें।

पर्णीय छिड़काव: जिंक सल्फेट 1.5 किग्रा. एवं बुझा चूना 750 ग्राम को 100 से 125 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति बीघा के हिसाब से छिड़काव करें।
क्रांतिक स्तर से कम जिंक

मृदा परीक्षण के आधार पर जिन खेतों में जिंक की उपलब्ध मात्रा क्रांतिक स्तर (0.60 पी.पी.एम.) से कम पाया जाए तो जिंक सल्फेट के 0.5 प्रतिशत विलयन के 2 पर्णीय छिड़काव क्रमशः वानस्पतिक वृद्धि अवस्था तथा फली विकास अवस्था पर करने चाहिए।

← सभी कृषि विषय देखें